Motivational Video: हमें बचपन से ही अपने मां-बाप और गुरुओं के द्वारा सिखाया जाता है कि कभी भी कोशिश करनी नहीं छोड़नी चाहिए। आपने वह कहावत भी सुनी होगी कि 'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।' इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके भी मुंह से निकल आएगा कि ऊपर लिखी कहावत बिल्कुल सच है। वीडियो एक बच्ची से जुड़ा है। इस वीडियो में बच्ची स्टूल पर चढ़ने का प्रयास करती नजर आ रही है। वीडियो आपके दिल को छू लेगा।
लड़की का वीडियो
कई लोग ऐसे होते हैं कि वह जब तक अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते हैं, उसे पाने में लगे रहते हैं। वहीं कई लोग ऐसे होते हैं, जो एक-दो प्रयासों के बाद हार मान लेते हैं और फिर आगे कोशिश नहीं करते। जबकि यह बात बिल्कुल सच है कि कोशिश करते रहने से ही हम किसी भी चीज को हासिल कर सकते हैं। एक-दो बार हार जरूर मिलेगी, लेकिन एक समय ऐसा आएगा। जब हम हार को हराकर पक्का जीत हासिल करेंगे। इस वीडियो में यही दिखाया गया है। आप देख सकते हैं कि छोटी बच्ची एक स्टूल में चढ़ने की कोशिश कर रही होती है। देखें वीडियो-
surround yourself with people who inspire you to stretch higher and get better t.co/QjDnsHliZv
— ANI (@ANI) Oct 4, 2022
अपनी कोशिश में सफल होती है लड़की
आप देख सकते हैं कि बच्ची बार-बार जंप मारकर स्टूल में चढ़ने की कोशिश करती है और ते हैं और जीत दर्ज करते हैं. अब इस वीडियो को ही देख लीजिए जहां एक बच्ची उछल-उछलकर छोटे से स्टूल पर चढ़ने की कोशिश करती है लेकिन बार-बार कोशिश के बाद बाद भी वह चढ़ नहीं पा रही होती है। हालांकि, वह हार नहीं मानती है और आखिरकार उसके हाथ में जीत नसीब होती है। आप देख सकते हैं कि एक शख्स उसका उत्साह बढ़ाता है। इसी का नतीजा होता है कि आखिर में उसे जीत मिल ही जाती है। इस दमदार वीडियो को @ValaAfshar नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। ये वीडियो मोटिवेशन देने वाला है।
