Viral Video: दुनियाभर में हो रही इस कबड्डी की चर्चा, महिलाओं ने साड़ी में ही जमकर दी एक-दूसरे को पटखनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 05:40 PM IST

Kabaddi in Saree Video: इस वीडियो में कुछ महिलाएं साड़ी में कबड्डी खेलती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों को खूब मजा आ रहा है। आप देख सकते हैं कि ये महिलाएं साड़ी पहनकर मजे से कबड्डी को एंजॉय भी कर रही हैं और एक दूसरे को पटखनी देकर अंक भी बटोर रही हैंं। यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ ओलंपिक का वीडियो आया सामने
  • मजे से साड़ी में कबड्डी खेलती दिखीं महिलाएं
  • महिला कबड्डी का यह वीडियो मचा रहा धूम

Kabaddi in Saree Video: कबड्डी बहुत ही जोशीला गेम होता है। जब कबड्डी खेलने जाते हैं तो आमतौर पर खिलाड़ी उछलकूद और दौड़ को ध्यान में रखते हुए उसी तरह के कपड़े पहनते हैंं, जिससे वह इस खेल को एंजॉय कर सकें। क्या आपने कभी किसी को साड़ी में कबड्डी खेलते देखा है।इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं साड़ी में कबड्डी खेलती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों को खूब मजा आ रहा है।

kabaddi

साड़ी में कबड्डी

वीडियो में देखा जा सकता है कि कबड्डी खेल रही सारी की सारी महिलाएं साड़ी पहनी हुई हैं। यहां तक कि कुछ महिला ने तो कबड्डी खेलने के दौरान अपने सिर पर पल्लू भी रखा हुआ है। आप देख सकते हैं कि ये महिलाएं साड़ी पहनकर मजे से कबड्डी को एंजॉय भी कर रही हैं और एक दूसरे को पटखनी देकर अंक भी बटोर रही हैंं। यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यह नजारा छत्तीसगढ़ से सामने आया है। जहां महिलाओं ने साड़ी में ही कबड्डी में हिस्सा लिया। देखें वीडियो-

End of Feed