Video: अब किली पॉल पर चढ़ा भोजपुरी गाने का खुमार, 'राजा जी के दिलवा..' पर किया गर्दा उड़ाने वाला डांस

Killi Paul Video: देखा जा सकता है कि किली पॉल पवन सिंह के गाने 'राजा जी के दिलवा' पर जमकर डांस कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। पवन सिंह के गाने पर डांस और लिपसिंक कर किली पॉल दिल जीतने का काम कर रहे हैं।

Killi Paul Video: तंजानिया के कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर इन दिनों भोजपुरी गानों की खुमारी चढ़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारे ऐसे वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह भोजपुरी गानों पर डांस और लिप सिंक करते दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी गानों पर बनाए गए उनके रील्स जमकर देखे और शेयर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पॉवर स्टार पवन सिंह के गाने पर रील्स बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

End of Feed