वायरल न्यूज़

Funny Video: लंबे बालों की सजा, टीचर ने पूरे क्लास के लड़कों को बंधवा दी चोटी, आपको भी याद आ जाएगा बचपन

Funny Video: वीडियो में देख पाएंगे कि टीचर उन सभी छात्रों के बालों की चोटी बंधवा देते हैं, जिनके बाल बड़े होते हैं। इसके बाद सारे छात्रों को एक ही जगह बिठा देते हैं। आप देख सकते हैं कि सभी छात्र एक-दूसरे को अजीबोगरीब तरीके से निहार रहे हैं।

Image

फनी पनिशमेंट (इंस्टाग्राम)

Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर हमें अपने बचपन के दिनों की याद आ जाती है। हम सब जब स्कूल में पढ़ते थे तो बड़े नाखून और बड़े बालों के लिए टीचर हमारी पिटाई करते थे। कई बार टीचर कुछ अनोखी सजा भी देते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपने बचपन के दिन याद आ जाएंगे। इसके साथ ही आपको हंसी भी आएगी।

वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

दरअसल, यह वीडियो ऐसा है जिसमें आप देख पाएंगे कि बड़े बाल होने की वजह से टीचर क्लास के सारे छात्रों को बहुत ही अनोखी सजा देते हैं। वीडियो में देख पाएंगे कि टीचर उन सभी छात्रों के बालों की चोटी बंधवा देते हैं, जिनके बाल बड़े होते हैं। इसके बाद सारे छात्रों को एक ही जगह बिठा देते हैं। आप देख सकते हैं कि सभी छात्र एक-दूसरे को अजीबोगरीब तरीके से निहार रहे हैं। देखें वीडियो-

इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब जल्दी से सारे छात्र अपने बाल छोटे करवा लेंगे।' वहीं दूसरे यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'स्कूल के सारे बच्चे पोकी बने बैठे हैं।' तीसरे यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, 'वीडियो देखकर मुझे भी अपने स्कूल की याद आ गई।' बता दें कि इस फनी वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article