Viral Video: ग्लेशियर ढहने के बाद भयानक भूस्खलन से नष्‍ट हुआ पूरा गांव, त्रासदी का ये वीडियो चौंका देगा

Viral Video: मई की शुरुआत में जब बर्च ग्लेशियर के पीछे पहाड़ का एक हिस्सा टूटने लगा था तभी गांव के 300 निवासियों को वहां से निकाल दिया गया था। भूस्खलन ने लोन्ज़ा नदी के तल को भी दफन कर दिया।

Viral Video: स्विटजरलैंड के स्विस आल्प्स से एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां बर्च ग्लेशियर के आंशिक रूप से ढहने से हुए विनाशकारी भूस्खलन हुआ। इससे स्विट्जरलैंड के वैलेस कैंटन में मौजूद एक छोटे से अल्पाइन गांव ब्लैटन का लगभग पूरा इलाका दफन हो गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि, बुधवार को एक पहाड़ से बर्फ, कीचड़ और पत्थर का सैलाब आया, जिसने ब्लैटन गांव के लगभग 90% हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। 28 मई की एक फुटेज में ग्लेशियर के टूटने से घाटी में धूल के बड़े-बड़े बादल छाए हुए दिखे।

ब्‍लैस्‍टन क्षेत्र की तस्‍वीरें।

गौरतलब है कि, मई की शुरुआत में जब बर्च ग्लेशियर के पीछे पहाड़ का एक हिस्सा टूटने लगा था तभी गांव के 300 निवासियों को वहां से निकाल दिया गया था। भूस्खलन ने लोन्ज़ा नदी के तल को भी दफन कर दिया। बताया जाता है कि, खोजी कुत्तों और थर्मल ड्रोन स्कैन के साथ बचाव दल ने लापता 64 वर्षीय व्यक्ति की तलाश जारी रखी है, मगर उन्हें अब तक कुछ नहीं मिला है। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार दोपहर को खोज को स्थगित कर दिया, यह कहते हुए कि मलबे के ढेर अभी बहुत अस्थिर हैं।

End of Feed