फरवरी का महीना खत्म होने को आ गया है और भारत से ठंड लगभग जा चुकी है। लेकिन करीब 1-2 महीने तक ठंड ने भारतवासियों को खूब ठिठुराया है। ठंड के आलम ने इस बार खूब सुर्खियां भी बटोरी है। ठंड के मौसम में सोशल मीडिया पर कई अजबगजब वीडियोज वायरल होते नज़र आए हैं। इसी कड़ी में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो आपके रोंगटे खड़े कर सकता है। ठंड के मौसम में आपने पानी, नदी, नारियल तेल को जमते तो देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी कपड़ों को जमते देखा है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कपड़ों को जमा हुआ देखा जा सकता है।
ठंड का आलम
ट्विटर अकाउंट @cctv_idiots पर आए दिन अजबगजब वीडियोज पोस्ट किए जाते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। पोस्ट किए गए इस वीडियो में आप एक बर्फीला इलाका देख सकते हैं। यहां एक शख्स लकड़ी से बने घर की बालकनी पर खड़ा है और बालकनी की रेलिंग पर उसने अपना एक स्वेटर और एक तौलिया सूखने को फैलाया होता है, लेकिन जब वह उसे उठाने जाता है तब वह कपड़ा जमने की वजह से पत्थर की तरह कड़ा हो जाता है। जिसके बाद वह उसे उठाकर लकड़ी की बनी फर्श पर पटकता है। पटकने से ऐसी आवाज होती है, जैसे पत्थर को लकड़ी पर पटकने से होती है।
Remember this happened to me in Scotland 😂 t.co/qIn21eEZLc
— ANI (@ANI) Feb 20, 2023
वायरल हुए इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो पर लोगों के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा जब वो इंग्लैंड के मैंचेस्टर में रहता था, तो उसके साथ ऐसा हमेशा होता था तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि उसके पिता ने एक बार कॉफी का फ्लास्क खुले में कार के ऊपर छोड़ दिया था जो अगले दिन तक जम गया था।
