Viral Video: सोशल मीडिया पर बहुत सारे मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर अपने आप ही हंसने का मन करने लगता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्र अपनी मैडम के पास जाकर 'मछली जल की रानी है' कविता सुनाने लगता है। इस दौरान जो होता है, उसे देखकर आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इस नजारे को देखकर किसी के लिए भी अपनी हंंसी रोक पाना मुश्किल हो जाएगा।
फनी वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी
वीडियो में देखा जा सकता है कि हाफ पैंट और हाफ टीशर्ट पहने एक छात्र अपनी मैडम के पास पहुंचता है। ऐसा लगता है कि स्कूल में कोई प्रोग्राम है।इसलिए छात्र-छात्राओं से कोई कविता या गीत सुनाने के लिए कहा गया था। इस छात्र ने भी एक कविता याद की थी और स्टेज पर सुनाने पहुंच गया था। आप देख सकते हैं कि छात्र हाथ में माइक पकड़कर 'मछली जल की रानी है' कविता गाने लगता है। इस दौरान उसकी पैंट नीचे खिसक जाती है। इससे वहां हंसी का एक माहौल बन जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो को butterfly__mahi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो एक स्कूल से जुड़ा है। चंद सेकेंड का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जिस तरह परफॉर्म करते समय छात्र की पैंट उतरती है, वह नजारा देखकर किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है।
