Snake Romance Video: आपने इंटरनेट पर नाग-नागिन के रोमांस का वीडियो जरूर देखा होगा। बरसात के दिनों में खेतों में अक्सर नाग-नागिन रोमांस करते देखे जाते हैं। ज्यादातर लोग नाग-नागिन को सामने देखकर वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं। दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए यह एंटरटेनमेंट का जरिया हो जाता है। कुछ लोग नाग-नागिन को छेड़ते भी नजर आते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी।
सांप के रोमांस का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: छुट्टी पर थे यमराज! ऊपर से निकल गई पूरी की पूरी क्रेन, फिर भी बच्चे को नहींं आई एक भी खरोंच
वायरल वीडियो को देखकर कांप जाएंगे आप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी भरे खेत में एक नाग-नागिन रोमांस कर रहे थे। जैसे ही कुछ लोगों ने नाग-नागिन को रोमांस करता देखा, वैसे ही उसके पास पहुंच गए। इस दौरान एक शख्स नाग-नागिन के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन इसके बाद शख्स जो काम करता है। उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। इटंरनेट यूजर्स ने भी शख्स के कारनामे को देख अपने दांतो तले उंगली दबा ली। सबसे पहले आप देखें यह हैरान करने वाला वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स रोमांस कर रहे नाग-नागिन को खदेड़ लेता है। इसके बाद दौड़कर नाग-नागिन को अपने हाथों से पकड़ लेता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स नाग-नागिन के पूंछ पकड़कर हवा में घुमाने लगता है। यह देखकर वहां मौजूद ज्यादातर लोगों की हालत खराब हो गई। किसी ने सोचा नहीं होगा कि शख्स कुछ ऐसी हरकत करने वाला है। इस हैरान करने वाले वीडियो को gazab_factss नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
