Dulhan Stunt on Bike: भारत में शादियों की शुरुआत हो चुकी है। शादियों के दर्जनों वीडियो हर रोज इंटरनेट पर देखे और शेयर किए जाते हैं। इन वीडियो में सबसे ज्यादा वो वीडियो देखे और पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा और दुल्हनों से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो में एक दुल्हन शादी के जोड़े में बाइक पर खूंखार स्टंट करती दिख रही है। आपने शायद ही ऐसा वीडियो कभी देखा होगा। जिस तरह दुल्हन स्टंट करती नजर आ रही है, वो हैरान करने वाला है।
दुल्हन का हैरान करने वाला वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन शादी के जोड़े में बाइक पर बैठी हुई है। वह अचानक बाइक पर स्टंट करने लगती है। आप देख सकते हैं कि बहुत ही खूंखार तरीके से दुल्हन बाइक को गोल-गोल घुमाने लगती है। दुल्हन जिस तरह का स्टंट करती दिख रही है। वैसा शायद दूल्हा भी न कर पाएगा। सबसे पहले आप इस हैरान करने वाले वीडियो को देखिए-
हैरान करने वाली बात यह है कि दुल्हन बहुत ही परफेक्शनिस्ट तरीके से यह स्टंट कर ले जाती है। इस हैरान करने वाले वीडियो को theadulthumour नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि स्टंट में दिखने वाली दुल्हन लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। (फिलहाल टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)
