वायरल न्यूज़

Video: छुट्टी पर थे यमराज! ऊपर से निकल गई पूरी की पूरी क्रेन, फिर भी बच्चे को नहींं आई एक भी खरोंच

Shocking Video: आप देख सकते हैं कि सड़क पर कई सारे क्रेन गुजर रहे हैं। इस दौरान एक बच्चा दौड़ते हुए आता है और सड़क पार करने की कोशिश करता है। तभी अचानक एक क्रेन बच्चे के सामने आ जाता है।

Image

हैरान करने वाला वीडियो (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद लोग अपने माथे पर हाथ रख लेते हैं। ऐसे हैरान करने वाले वीडियो जमकर देखे और पसंद किए जाते हैं। आपने एक्सीडेंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे, जिसमें बिना गलती के इंसान अपनी जान गंवा बैठता है। कई एक्सीडेंट इतने भयावह होते हैं, जिनके वीडियो देखकर लोगों की आत्मा कांप जाती है। दूसरी तरफ हम जो वीडियो लेकर आए हैं, वह चौंकाने वाला है।

क्या है इस हैरान करने वाला वीडियो में

वायरल हो रहा वीडियो एक बच्चे से जुड़ा है। इस बच्चे को आप दुनिया का सबसे किस्मती बच्चा कह सकते हैं। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चे के ऊपर से पूरी की पूरी क्रेन गुजर जाती है। इसके बाद भी बच्चे का बाल भी बांका नहीं होता है। बच्चे को एक भी खरोंच नहीं आती है। आपने शायद इतना किस्मती शख्स कभी नहीं देखा होगा। सबसे पहले आप इस हैरान करने वाले वीडियो को देखिए-

आप देख सकते हैं कि सड़क पर कई सारे क्रेन गुजर रहे हैं। इस दौरान एक बच्चा दौड़ते हुए आता है और सड़क पार करने की कोशिश करता है। तभी अचानक एक क्रेन बच्चे के सामने आ जाता है। क्रेन इतनी स्पीड में होता है कि बच्चे को किनारे जाने का मौका नहीं मिलता। आप देख सकते हैं कि बच्चा बीच सड़क पर ही बैठ जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि क्रेन फुल स्पीड में बच्चे के ऊपर से गुजर जाती है। इसके बाद लोग दौड़कर बच्चे के पास पहुंचते हैं। आप देख पाएंगे कि बच्चे को एक खरोंच नहीं आती है और वह उठ खड़ा होता है। इस वीडियो को _traveller_kp नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article