Viral Video: गांवों में रहने वाले बच्चे अक्सर अपने बचपन के दिनों से ही ही खेती-बाड़ी का माहौल देखते हुए बड़े होते हैं। वे अपने माता-पिता और परिवार के लोगों को खेतों में काम करते हुए देखते हैं और धीरे-धीरे बच्चे कई काम सीख भी जाते हैं। इसी दौरान कुछ बच्चे ट्रैक्टर चलाना भी सीख लेते हैं। हालांकि इतनी कम उम्र में वाहन चलाना सही नहीं माना जाता, क्योंकि इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस और समझदारी दोनों जरूरी होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा ट्रैक्टर चलाता हुआ नजर आता है। वीडियो देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और कई लोग बच्चे की हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं।
Viral Video: खेत में ट्रैक्टर चला रहा था नन्हा ड्राइवर, देखें वीडियो (फोटो: X/@Whoiamyours)
बच्चा फुल आत्मविश्वास के साथ चला रहा ट्रैक्टर
वीडियो में गांव जैसा माहौल दिखाई देता है। खेत के बीच में एक ट्रैक्टर मिट्टी से लदा हुआ खड़ा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर एक छोटा बच्चा बैठा हुआ है और वह बड़े आराम से ट्रैक्टर चला रहा है। उसके साथ कुछ और बच्चे भी ट्रैक्टर पर बैठे दिखाई देते हैं, जो इस सवारी का मजा ले रहे हैं। बच्चा जिस आत्मविश्वास के साथ ट्रैक्टर चला रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह काफी समय से ड्राइविंग कर रहा हो। उसकी पकड़ और अंदाज देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स मजाक में उसे “पैदाइशी ड्राइवर” भी कह रहे हैं। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है।
हजारों लोगों ने अभी तक देखा वीडियो
हालांकि यह वीडियो देखने में भले ही दिलचस्प लगे, लेकिन इतनी कम उम्र में वाहन चलाना सुरक्षित नहीं है। बिना लाइसेंस के किसी भी तरह का वाहन चलाना कानून के खिलाफ होता है। साथ ही इससे बच्चे की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। इसलिए विशेषज्ञ और पुलिस भी यही सलाह देते हैं कि बच्चों को गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Whoiamyours नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 33 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप क्या सोचते हैं?
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
