भारत की सड़कों के लिए परफेक्ट कार? यूजर की डिमांड हुई वायरल, देखें वीडियो

टेक्नोलॉजी के इस नए दौर में लगातार अनोखे-अनोखे आविष्कार सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बेहद पतली इलेक्ट्रिक कार दिखाई गई है। यह कार इतनी स्लिम या पतली है कि भारी ट्रैफिक और तंग गलियों से आसानी से निकल सकती है। वीडियो में देखें पूरी कार।

ये समय टेकनोलॉजी का है। देश-दुनिया के बाजारों में ऐसे-ऐसे आविष्कार हो रहे हैं। जिसे देखने या सुनने के बाद कई बार हमें खुद पर भी यकीन नहीं होता। इसी कड़ी में आप कल्पना कीजिए दिल्ली या एनसीआर में एक ऐसी कार की, जो भारी ट्रैफिक में फंसे बिना तंग गलियों और जाम भरी सड़कों से आसानी से निकल जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी अनोखी सोच को भी सच करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो में एक बेहद पतली इलेक्ट्रिक कार नजर आती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

_Delhi NCR traffic

भारत की सड़कों के लिए परफेक्ट कार, देखें वीडियो (फोटो: X/ @umashankarsingh)

यह कार असल में फिएट पांडा से बनाई गई है, लेकिन इसे इतना स्लिम कर दिया गया है कि यह आम कारों से बिल्कुल अलग ही दिखती है। यह कार इतनी पतली है कि दो खड़ी गाड़ियों के बीच से भी आराम से निकल सकती है। वीडियो में यह कार सड़क पर खड़ी दिखाई देती है और अपनी अजीब लेकिन शानदार डिजाइन से सबका ध्यान खींच लेती है। कार के अंदर का नजारा और भी दिलचस्प है। इसमें फोर्कलिफ्ट जैसा छोटा स्टीयरिंग व्हील, हाथ से सिली हुई सीट और पैरों के नीचे ब्रेक व एक्सेलेरेटर के पैडल लगाए गए हैं।

End of Feed