UPSC एस्पिरेंट ने पेश की इंसानियत की मिसाल, कूड़े से खाना इकट्ठा कर जानवरों को खिलाया, देखें Video

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कूड़े में फेंकी हुई खाने की प्लेटों को ध्यान से देखता है। फिर जो खाना साफ और खाने लायक होता है, उसे अलग कर लेता है, जिन्हें बाद में वह भूखे जानवरों को खिलाता है।

हाल में ही सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे कचरे से खाने को इकट्ठा कर जानवरों को खिलाते हुए दखा जा रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है। जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया।

कूड़े से खाना इकट्ठा करता युवक

कूड़े से खाना इकट्ठा करता युवक (Instagram/@Timesnownavbharat)

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक कूड़े में फेंकी गई प्लेटों और कपों के बीच से बचा हुआ खाना इकट्ठा करता दिखाई दे रहा है। ऐसा करने के पीछे उसका मकसद था कि वह खाने लायक हिस्से को अलग करके उन्हें सड़क पर घूमने वाले जानवरों को खिलाना। बाद में यही खाना वह आवारा गायों, कुत्तों और अन्य जानवरों को खिलाता है।

End of Feed