सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि भेड़ों से लदा एक जहाज अचानक से पलट गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में गिरी भेड़ें पानी में तैर रही हैं और लोग उन भेड़ों को छोटी-छोटी नाव से रेस्क्यू कर उनकी जान बचा रहे हैं।
अरब खाड़ी देशों को भेजी जा रही थीं भेड़ें
यह वायरल वीडियो यमन के तट (अरब सागर/रेड सी क्षेत्र) के पास का बताया जा रहा है। जहां भेड़ों से लदा एक मालवाहक जहाज अचानक पलट गया। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने अपने कैप्शन में बताया है कि जहाज में हजारों भेड़ें लदी हुई थीं, जो अरब खाड़ी देशों को भेजी जा रही थीं।
पानी में डूबा जहाज
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहाज पहले धीरे-धीरे एक तरफ झुकता है और फिर वह पूरी तरह पलटकर गिर जाता है। उसमें लदीं भेड़ें पानी में गिर पड़ती हैं। जहां कुछ भेड़ें डूबने से बचने के लिए तैरने की कोशिश करती दिख रही हैं, तो कुछ डूब भी रही हैं। भेड़ों के पानी में गिरने से चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है।
राहत कार्य के लिए पहुंचे लोग
यह घटना देख आसपास के मछुआरे छोटी-छोटी नावों पर तेजी से मौके पर पहुंचते हैं और वे भेड़ों को बचाने की कोशिश करते हैं। उन्हें भेड़ों को पानी से बाहर निकालकर नाव पर लादते देखा जा सकता है साथ ही वे जहाज के क्रू को भी पानी से निकाल कर नाव पर सवार करते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Ibn_Ahmad_01 नाम के अकाउटं से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोग इस राहत कार्य की खूब सराहना कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने मछुआरों की मुस्तैदी को किस्मत का खेल बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
