इंडिया गेट को देखने के लिए हर दिन हजारों लोग आते हैं। यहां आप अक्सर देखेंगे कि घूमने आए परिवार, बच्चे और बुजुर्ग सभी लोग अपने इस खास पल को कैमरे में जरूर कैद करते हैं। हाल ही में यहां से एक ऐसा ही प्यारा नजारा देखने को मिला। जिसने लोगों का दिल छू लिया। वीडियो में एक छोटे से मासूम बच्चे को इंडिया गेट के सामने खड़े देखा जा सकता है। उसके दादाजी बड़े प्यार से उसकी फोटो खींच रहे हैं। इस वीडियो की सबसे खास बात यह थी कि दादाजी के हाथ में कोई महंगा स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक साधारण सा कीपैड फोन था। जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
पोते के चेहरे पर खुशी देख पिघला इंटरनेट
आज के दौर में जहां हर कोई हाई-टेक कैमरे और महंगे मोबाइल से फोटो लेना पसंद करता है। वहीं दादाजी का यह सिंपल अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया। वह पूरी मेहनत और लगन से अपने पोते की तस्वीर लेने में लगे हुए थे। ताकि उनका पोता फोटो में भी किसी उतना ही सुंदर दिखे जितना वह वास्तव में है। अपने राजकुमार को कैमरे में कैद करने के दौरान दादाजी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इंडिया गेट के सामने कीपैड फोन से लिया गया वह साधारण-सा फोटो शायद उस परिवार के लिए हमेशा एक खास याद बनकर रहेगा और यही सादगी लोगों के दिलों को पिघला गई।
दादाजी और पोते की जोड़ी को लोगों ने खूब किया लाइक
इस प्यारे से अनमोल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @himanshu_shadi_card नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज और करीब 10 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्यार बरसाया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह पल सिर्फ एक फोटो लेने का नहीं था, बल्कि दादा-पोते के रिश्ते की मासूमियत और प्यार का था।" दूसरे ने लिखा, "असली खुशी महंगे गैजेट्स में नहीं, बल्कि अपनों के साथ बिताए गए पलों में होती है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
