वायरल न्यूज़

नगेट थीफ निकले पापा, बच्चे के आंसुओं को देख पसीजा क्लब का दिल, अगले मैच में दिया ऐसा सरप्राइज कि खुशी से झूम उठा मासूम

खेल में अक्सर कुछ ऐसे प्यारे पल देखने को मिलते हैं, जो लोगों के दिल को छू जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक बच्चे के आंसुओं को देखकर फुटबॉल क्लब वालों का दिल पसीज गया।

Image

पापा द्वारा चिकन नगेट्स चुराने के बाद बच्चे को रोता देख पसीजा फुटबॉल क्लब का दिल (Instagram/@wolves)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चार साल के बच्चे के पापा को उसके चिकन नगेट्स चुराते देखा जा सकता है। बच्चा और उसके पापा फुटबॉल मैच देखने स्टेडियम गए थे। जहां बच्चा अपने चिकन नगेट्स के पैकेट से नगेट्स निकालकर खा रहा था। तभी उसके पापा चुपके से उसके पैकेट में हाथ डालकर उसके चिकन नगेट्स निकाल लेते हैं और खुद खाने लगते हैं। यह देख बच्चा रोने लगता है। जिसका वीडियो स्टेडियम में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है।

क्लब की दरियादिली ने लाखों लोगों का जीता दिल

बच्चे की मासूमियत और उसके आंसू को देख फुटबॉल क्लब वालों का दिल पिघल जाता है और अगले मैच में वे बच्चे को ऐसा सरप्राइज देते हैं कि उसके चेहरे पर एक बार फिर से मुस्कान लौट आती है। यह घटना इंग्लैंड की प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब वॉल्वरहैम्पटन वांडरर्स (वॉल्व्स) के एक मैच के दौरान हुई थी। जहां बच्चे की मासूमियत और क्लब की दरियादिली ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। इस घटना के वीडियो को फुटबॉल क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है।

पापा ने चुरा लिए बच्चे के चिकन नगेट्स

पापा ने चुरा लिए बच्चे के चिकन नगेट्स (Instagram/@wolves)

क्या हुआ था मैच में?

18 जनवरी को वॉल्व्स और न्यूकैसल यूनाइटेड के बीच मैच चल रहा था। स्टेडियम में बैठे चार साल के रोरी नाम के बच्चे के पास कुछ चिकन नगेट्स थे, जो उसका पसंदीदा स्नैक है। उसके पापा टॉम स्मिथ ने मजाक में उसके नगेट्स चुरा लिए। रोरी को यह इतना बुरा लगा कि वह जोर-जोर से रोने लगा। यह पूरा वाकया स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में रोरी की आंखों में आंसू और उसके पापा का शरारती चेहरा साफ नजर आ रहा है। जो लोगों को हंसा भी रहा है और इमोशनल भी कर दे रहा है।

फुटबॉल क्लब ने बच्चे को बैग भरकर दिया चिकन नगेट्स

फुटबॉल क्लब ने बच्चे को बैग भरकर दिया चिकन नगेट्स (Instagram/@wolves)

क्लब का दिल छू लेने वाला सरप्राइज

वीडियो वायरल होने के बाद वॉल्व्स क्लब ने इसे नजरअंदाज नहीं किया। अगले मैच में, क्लब के मस्कॉट वुल्फी और यंग वॉल्व्स टीम ने रोरी को स्टेडियम में सरप्राइज दिया। उन्होंने रोरी को एक पूरा बॉक्स भरकर चिकन नगेट्स तोहफे में दिया, जिससे बच्चा बेहद खुश हो गया। क्लब ने इस यादगार पल के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, "पिछले मैच का वह नन्हा सपोर्टर आपको याद है? कल हमने रोरी को नए चिकन नगेट्स देकर सरप्राइज किया।"

सरप्राइज पाकर खुश हुआ बच्चा

सरप्राइज पाकर खुश हुआ बच्चा (Instagram/@wolves)

बच्चे को इस कंपनी ने बनाया अपना नगेट्स टेस्टर

कहानी यहीं नहीं रुकी, सुपरमार्केट चेन एल्डी ने भी इस वायरल मोमेंट को देखा और रोरी को अपना ऑफिशियल 'नगेट टेस्टर' बना दिया। एल्डी ने परिवार को करीब 700 चिकन नगेट्स दिए, ताकि रोरी कभी निराश न हो। कंपनी ने कहा, "इस वीडियो को देखकर हमें और कोई सबूत की जरूरत नहीं पड़ी। रोरी अब हमारे नगेट टेस्टर हैं।"

पापा ने कहा, "मैं मजाक कर रहा था"

रोरी के पिता टॉम ने स्काई स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे, लेकिन रोरी रोने लगा। मैंने सोचा था कि वह हंसेगा, लेकिन वह रोने लगा। फिर भी, यह एक यादगार पल बन गया। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं, और लोग टॉम को 'नगेट थीफ' (नगेट चोर) कहकर मजाक उड़ा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article