Ape Kiss Girl Video: लंगूर बड़े ही शरारती होते हैं। लंगूर के मन में चीजों को जानने की बड़ी उत्सुकता होती है। इन दिनों एक लंगूर के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लंगूर का बच्चा एक खूबसूरत लड़की को अपने पास बैठा देखकर कंट्रोल नहीं कर पाता है। इसके बाद वह ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोगों की हंसी नहीं रुक रही है, वहीं कई लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि लंगूर के बच्चे को ऐसा सिखाया किसने।
लंगूर का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
लंगूर के बच्चे ने की शर्मनाक हरकत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की किसी लंगूर और उसके बच्चे के पास बैठी है। वीडियो में लड़की का फेस नजर नहीं आ रहा है, लेकिन साइड से देखने पर ही पता चल रहा है कि लड़की काफी स्मार्ट है। इसी बीच पत्थर पर बैठा लंगूर का बच्चा लड़की के और नजदीक आ जाता है। लड़की भी लंगूर के बच्चे को खिलाने के लिए उसके पास बैठ जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की लंगूर के बच्चे को कुछ खाने के लिए देती है। तभी लंगूर का बच्चा लड़की को पकड़कर ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो-आप देख सकते हैं कि लड़की जैसे ही लंगूर के बच्चे के पास बैठती है। लंगूर का बच्चा लड़की का सिर पकड़कर अपनी तरफ खींचता है और फिर उसके चेहरे से मास्क नीचे कर उसे Kiss कर लेता है। लंगूर की इस हरकत को देखकर लड़की भी शॉक्ड रह जाती है। लड़की को यकीन ही नहीं होता है कि लंगूर का बच्चा ऐसी हरकत भी कर सकता है। इसका वीडियो ashiq.billota नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नही कर पा रहे हैंं। एक यूजर ने लिखा, 'आज की जनरेशन के बच्चे कुछ ज्यादा ही एडवांस होते हैं।'
