Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक स्कूटी ऐसी जगह जाकर फंस गई है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। लोगों को समझ नहींं आ रहा है कि स्कूटी ऐसी जगह कैसे जा सकती है।
स्कूटी का वीडियो (एक्स- @gharkekalesh)
कैसे इतनी ऊंचाई पर जा सकती है स्कूटी
वायरल वीडियो में आपको किसी शहर का कोई मोहल्ला नजर आ रहा होगा। वीडियो में एक शख्स जगह के बारे में बताता भी नजर आ रहा है। इस दौरान वह अपने फोन के कैमरे में स्कूटी भी दिखा रहा है। आप भी देख पाएंगे कि स्कूटी किसी नदी-नाले में नहीं बल्कि ऊंची बिल्डिंग के तारों में जाकर फंस गई है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि स्कूटी इतनी ऊंचाई पर जा कैसे सकती है और ऊची बिल्डिंग पर तारों में कैसे फंस सकती है। इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर रेह हैं। आप देख पाएंगे कि स्कूटी ऊंची बिल्डिंग की बालकनी से निकलकर बिजली के तारों में फंसी हुई है।
