दिल्‍ली की फैमिली से खातिरदारी पाकर भारत का फैन हुआ रूसी पर्यटक, Video शेयर कर कही ये बात

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में पर्यटक ने एक मंदिर के बाहर परिवार के भोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने के अपने एक्‍सपीरिएंस को शेयर किया। उसने बताया कि, कैसे परिवार ने शुरू में उसकी राष्ट्रीयता के बारे में पूछा।

Viral Video: भारतीय जनता मेहमानवाजी और खास आतिथ्य के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है। 'अतिथि देवो भव' के भाव से हर भारतीय पर्यटक और अन्‍य लोगों का अपने देश में स्‍वागत करते हैं। ये भावना मेहमानों के साथ सम्मान और दयालुता से पेश आने के महत्व पर जोर देती है। ये बात उस वक्‍त साबित हो गई जब एक रूसी पर्यटक और दिल्ली के एक परिवार के बीच दिल को छू लेने वाली मुलाकात हुई। अब इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रूसी पर्यटक ने शेयर किया वीडियो।

वायरल हो रहे वीडियो में पर्यटक ने एक मंदिर के बाहर परिवार के भोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने के अपने एक्‍सपीरिएंस को शेयर किया। उसने बताया कि, कैसे परिवार ने शुरू में उसकी राष्ट्रीयता के बारे में पूछा, फिर उसे अपने भोजन में शामिल होने के लिए गर्मजोशी से स्वागत किया। वीडियो में आप एक व्यक्ति को पर्यटक को दाल, रोटी, सब्जी और पापड़ से भरी एक पारंपरिक भारतीय थाली थमाते हुए देख सकते हैं। उत्सुकतावश पर्यटक पूछता है, 'यह क्या है?' यह जानने पर कि यह पापड़ है, वह टिप्पणी करता है, 'यह बहुत स्वादिष्ट है, दोस्तों।'

End of Feed