Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। आपने देखा होगा कि रोटी या पूरी बेलते समय चौकी और बेलन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, पुराने जमाने में लोग हाथ से भी रोटी बना लेते थे। दूसरी तरफ एक महिला पूरी बेलने के लिए जिस औजार का इस्तेमाल करती है, उसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे। आपको यकीन नहीं होगा कि महिला पूरी बेलने के लिए कुछ ऐसा कर सकती है।
पूरी बेलने के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल (इंस्टाग्राम)
पूरी बेलने के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल
सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला पूरी बेलने के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल कर रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि महिला लैपटॉप से पूरी कैसे बेल सकती है। सबसे पहले आप देख पाएंगे कि महिला खाना बनाने के लिए बैठी है। शायद महिला के पास पूरी बेलने के लिए बेलन-चौकी नहीं है। इसके बाद महिला लैपटॉप का इस्तेमाल पूरी बेलने के लिए करती दिख रही है। वह आटे के गोले बनाकर लैपटॉप पर रख देती है। इसके बाद उसे बंद करके पूरी बेल देती है। देखें वीडियो-
अंत में इन्हीं पूरियों को लैपटॉप से निकालकर तेल में डाल देती है। जिसके बाद पूरियां तलकर खाने के लिए तैयार हो जाती हैं। इस अनोखे जुगाड़ को देखकर लोग सन्न रह गए हैं। इस अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम पर trollscroller नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- महिला के पास कुछ ज्यादा ही दिमाग है।
