Ranu Mondal Video: देशभक्ति गाना गाकर फिर से वायरल हुईं रानू मंडल, लोग बोले- लौट आई पुरानी आवाज

Ranu Mondal Video: गणतंत्र दिवस के मौके पर रानू मंडल अपने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति गाना गाती दिखाई दे रही हैं। रानू मंडल हाथ में तिरंगा लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति गीत ‘ऐ वतन तेरे लिए’ गाती सुनाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स फिर हैरान रह गए हैं।

Ranu Mondal Video: रानू मंडल किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। कुछ साल पहले रानू मंडल ने अपनी आवाज से पूरी दुनिया को चौंका दिया था। रानू मंडल पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर दुनियाभर में छा गई थीं। वह रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर की आवाज निकालकर गाना गाती थींं और इसके जरिए ही अपनी जिंदगी गुजारती। इसके बाद रानू मंडल की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। एक गाने ने उनको रातों-रात शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचा दिया था। उनका ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ था, जिसके बाद मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपने एल्बम में गाने का मौका दिया था।

Ranu Mondal Video

फिर वायरल हुईं रानू मंडल (इंस्टाग्राम)

रानू मंडल का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

हालांकि, धीरे-धीरे रानू मंडल को लोग भूलते चले गए और अब शायद ही कोई जानता हो कि वह कहां रहती हैं और क्या करती हैं। इसी बीच गणतंत्र दिवस पर उनका एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने भी यूजर्स का दिल जीत लिया है। दरअसल, गणतंत्र दिवस के मौके पर रानू मंडल अपने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति गाना गाती दिखाई दे रही हैं। रानू मंडल हाथ में तिरंगा लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति गीत ‘ऐ वतन तेरे लिए’ गाती सुनाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स फिर हैरान रह गए हैं। देखें वीडियो-

End of Feed