Video: रेलवे अफसर ने एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे पुलिसकर्मी को फटकारा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में आप सुन सकते हैं कि, टिकट पर्यवेक्षक कह रहा है- 'घर का राज चल रहा है कहीं भी जाओ, कुछ भी करो। जो खाली है वो वर्दीवालों की सीट है क्या? खड़े हो यहां से, निकलो।'

Viral Video: भारतीय रेलवे से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई वीडियोज में ट्रेनों की खराब स्थिति तो कुछ में भीड़भाड़ और बिना टिकट यात्रियों द्वारा हो रहे झगड़े को दिखाया जाता है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में टिकट परीक्षक (TTE) एक पुलिसकर्मी को फटकराते हुए दिख रहा है। दावा है कि, पुलिसकर्मी बिना टिकट के एसी कोच में यात्रा कर रहा था। Reddit पर वीडियो को कैप्‍शन के साथ शेयर किया गया है। पहले तो रेलवे अधिकारी पुलिसकर्मी से उसकी सीट के बारे में सवाल करता है और फिर उसे डांट लगाता है।

रेलवे में पुलिसकर्मी को टीटीई ने लगाई डांट।

वायरल हो रहे वीडियो में आप सुन सकते हैं कि, टिकट पर्यवेक्षक कह रहा है- 'घर का राज चल रहा है कहीं भी जाओ, कुछ भी करो। जो खाली है वो वर्दीवालों की सीट है क्या? खड़े हो यहां से, निकलो। जनरल में दिखाई देना स्लीपर में नहीं।' इतना सुनने के बाद पुलिसकर्मी चुपचाप उठता है और चला जाता है। शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 2,000 से ज़्यादा अपवोट मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में, यूज़र्स ने पुलिसकर्मी के सामने खड़े होने के लिए टीटीई की तारीफ की।

End of Feed