Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो यूजर्स के होश उड़ा देते हैं। कुछ वीडियो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में एक महिला एक कुत्ते की चमत्कारी तरीके से जान बचाती नजर आ रही है। वीडियो देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप
वायरल हो रहा वीडियो ब्राजील का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता किसी ऊंची बिल्डिंग की खिड़की से लटक गया है। वीडियो देखकर लग रहा है कि कुत्ते की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो जाएगी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब कुत्ता बिल्डिंग पर लटका होता है तो वह खुद डरा नजर आता है। शायद, कुत्ते को बिल्डिंग से नीचे गिरने का नतीजा पता होता है। आप देख सकते हैं कि वह खिड़की को अपने पंजों से मजबूती से पकड़ा होता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि जिस खिड़की को पकड़कर कुत्ता हवा में लटका होता है, उसी फ्लोर के ठीक नीचे खिड़की पर एक महिला कार्डबोर्ड लेकर कुत्ते की जान बचाने के लिए खड़ी नजर आती है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही कुत्ते का हाथ छूटता है और वह नीचे गिरने लगता है। महिला उसे कार्डबोर्ड के सहारे कैच कर लेती है। इसके बाद महिला उसे खिड़की से अंदर ले जाती है। 34 सेकंड का यह वीडियो आपका दिल खुश करने के लिए काफी है। वीडियो को @crazyclipsonly नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
