हम, तुम और फेसबुक ! फिलिपींस की लड़की और गुजराती छोरा...बड़ी दिलचस्‍प है दोनों की लवस्‍टोरी, देखें VIDEO

Viral Video: इंस्टाग्राम पर @storiyaan_ अकाउंट द्वारा शेयर की गई यह लवस्‍टोरी इस बात का प्रमाण है कि प्रेम भाषा और दूरी से परे है; यह अपना रास्ता स्वयं खोज लेता है।

Viral Video: आजकल के इस मोबाइल क्रान्ति वाले युग में दुनिया भर के लोगों को जोड़े का काम अकेले सोशल मीडिया कर देता है मगर इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सच्चा प्यार पाना आज भी उतना ही दुर्लभ है। मगर गुजरात की एक दिल को छू लेने वाली कहानी ने सभी मिथकों को झूठा साबित कर दिया। दरअसल, ये बातें हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि, फिलिपींस की एक लड़की की कहानी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस लड़की ने गुजरात के रहने वाले पिंटू नामक एक थोक सब्जी व्यापारी से ब्‍याह रचा लिया है। दोनों की लवस्‍टोरी भी एकदम फिल्‍मी है। आइए जानते हैं:

फिलिपींस की लड़की और गुजरात के लड़के की लवस्‍टोरी।

दावा है कि, गुजरात के थोक सब्जी व्यापारी पिंटू ने फिलिपींस की एक लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। वो लड़की अपने पिता के साथ मिलकर रेस्टोरेंट चलाती है। रिक्‍वेस्‍ट देखने के बाद उसने रिक्वेस्ट एक्‍सेप्‍ट कर ली। पिंटू को अंग्रेजी नहीं आती थी ऐसे में दोनों की शुरुआती बातचीत केवल अभिवादन, इमोजी और वीडियो कॉल तक ही सीमित थी। भाषा की बाधा के बावजूद, उनके बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। पिंटू ने याद करते हुए बताया कि, 'हम ज़्यादा बात नहीं कर पाते थे, लेकिन उसकी मुस्कान सब कुछ कह देती थी।' लड़की उसके दयालु, संवेदनशील और ईमानदार स्वभाव की ओर आकर्षित हुई। समय के साथ, दोनों के बीच प्‍यार परवान चढ़ने लगा।

End of Feed