Jugaad Video: स्विच बोर्ड में कर दिया नल फिट! खोलते ही जला बल्ब, ये जुगाड़ देख दिमाग घूम जाएगा

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक लड़का नल को स्विच की तरह इस्तेमाल करता है और जैसे ही नल खोलता है, बल्ब ( water tap bulb trick) जल उठता है। यह अनोखा और मजेदार आइडिया लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Jugaad Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अलग-अलग तरह के नए और मजेदार आइडिया आजमाते हैं। कुछ लोग खतरनाक स्टंट करते हैं, तो कुछ अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान खींचते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो (desi jugaad video) में एक लड़के ने बहुत ही अनोखा प्रयोग दिखाया। उसने एक साधारण नल (टोंटी) को स्विच बोर्ड से जोड़ दिया। इसके बाद जैसे ही वह नल खोलता है, उसी समय वहां लगा बल्ब जल उठता है। यह देखकर पहली नजर में किसी को भी यकीन नहीं होता। ऐसा लगता है जैसे पानी की धार ही बिजली का स्विच बन गई हो।

creative experiment video

funny viral video: नल खोलते ही जल उठा बल्ब (Photo: Instagram/maximum_manthan)

कई सोशल मीडिया यूजर्स को आइडिया आया पसंद

वीडियो छोटा है, लेकिन काफी मजेदार है। यही वजह है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और दोस्तों के साथ शेयर भी कर रहे हैं। इस तरह के वीडियो (simple creative idea video) में खास बात यह होती है कि इसमें कोई बड़ी मशीन या महंगा सामान नहीं होता, बल्कि रोजमर्रा की चीजों को ही अलग तरीके से दिखाया जाता है। सोशल मीडिया यूजर्स को यह आइडिया काफी पसंद आया। कई लोगों ने कमेंट में इसे शानदार और दिमागी खेल बताया। कुछ ने मजाक में लिखा कि यह तो नया आविष्कार है, जबकि कुछ ने इसकी क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ की। नीचे देखें वीडियो:

इस वीडियो (creative experiment video) की लोकप्रियता यह भी दिखाती है कि लोगों को साधारण लेकिन नए और मजेदार आइडिया ज्यादा पसंद आते हैं। आजकल हर कोई कुछ अलग दिखाना चाहता है, और ऐसे छोटे-छोटे प्रयोग ही तेजी से वायरल हो जाते हैं। हालांकि, ऐसे वीडियो देखते समय यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी तरह का इलेक्ट्रिक प्रयोग सावधानी से ही किया जाना चाहिए। सही जानकारी और सुरक्षा के बिना ऐसे काम करना खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को maximum_manthan नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अबी तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं पर लोगों ने वीडियो पर कई तरह के मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

End of Feed