Video: पार्क में सोते ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट का वीडियो वायरल, वजह सुनकर हैरत में पड़ गए यूजर्स

Viral Video: भारत के खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलंपिक खेल गांव में भारतीय खिलाड़ियों के लिए 40 पोर्टेबल एयर कंडीशनर भेजे हैं, क्योंकि वहां बहुत गर्मी है और एथलीट्स के कमरों में एयर कंडीशनर नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इटली के स्वर्ण पदक विजेता तैराक थॉमस सेकॉन का वीडियो वायरल
  • वीडियो में पार्क में झपकी लेते हुए नजर आए थॉमस सेकॉन
  • पेरिस ओलंपिक में बदइंतजामी से खफा हुए कई एथलीट्स

Viral Video: पेरिस ओलंपिक में इटली के स्वर्ण पदक विजेता तैराक थॉमस सेकॉन का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। ओलंपिक गांव की स्थितियों के बारे में प्रचलित शिकायतों के बीच ये वीडियो सामने आया है। इसमें थॉमस सेकॉन पेरिस के एक पार्क में झपकी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि, थॉमस ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण और पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य जीता है। दावा किया जा रहा है कि, सेकॉन ने पार्क में सोकर बदइंतजामी के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।

पार्क में झपकी लेते इटली के स्वर्ण पदक विजेता तैराक थॉमस सेकॉन।

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मिरर यूके से कहा- 'गांव में एयर कंडीशन नहीं है, गर्मी है, खाना खराब है। कई एथलीट इसी कारण से घर बदलते हैं। यह कोई बहाना नहीं है, यह वास्तविकता है जो शायद हर कोई नहीं जानता। मैं निराश हूं कि मैं फाइनल में नहीं पहुंच पाया, लेकिन मैं बहुत थका हुआ था। रात और दोपहर दोनों समय सोना मुश्किल है। आमतौर पर, जब मैं घर पर होता हूं, तो मैं हमेशा दोपहर में सोता हूं। यहां मैं वास्तव में गर्मी और शोर के बीच संघर्ष कर रहा हूं।'

End of Feed