वायरल न्यूज़

Dance Video: पहले नहीं देखा होगा ऐसा 'कुर्सी डांस', बंदे को देखकर झूम गई पूरी बारात

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 6, 2024, 09:09 AM IST

Best Funny Dance Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने शादी में ऐसा कुर्सी डांस दिखाया कि उसे देखकर पूरी बारात ही झूमने लगी। शख्स के डांस का मजेदार वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है।

Image

शख्स का मजेदार कुर्सी डांस नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में दिखाया कुर्सी डांस
  • देखकर झूम गई पूरी बारात
  • वीडियो देखकर हंसी ना रुकेगी

Best Funny Dance Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को बुरी तरह हंसने मजबूर कर दिया है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो विवाह में 'कुर्सी डांस' करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। शख्स ने कुर्सी से ऐसा मजेदार डांस कर दिखाता है कि उसे देखकर पूरी बारात ही झूमने लगती है। शख्स के डांस से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

डांस ने मचा दिया धमाल

वायरल हो रहा कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा बारात लेकर मैरिज होम में पहुंच चुका है। यहां बाराती कुर्सियों पर आराम से बैठे हैं। मगर एकाएक बैकग्राउंट में म्यूजिक की आवाज सुनाई दी। इधर म्यूजिक सुनाई दिया उधर एक शख्स कुर्सी सहित मैदान में कूद गया। वो कुर्सी पर बैठे-बैठे ही डांस करने लगता है। मजेदार है कि शख्स कुर्सी की मदद से ऐसे-ऐसे डांस स्टेप दिखाता है कि उसे देखकर पूरी बारात ही झूमने लगे। शख्स का मजेदार डांस देखकर बहुत से बाराती खुद खड़े होकर झूमने लगते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि शख्स का कुर्सी डांस का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर bholpuri_lover_boy_ नाम के हैंडल से भी अपलोड किया गया है, जिसे करीब 90 हजार यूजर्स ने पसंद किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article