वायरल न्यूज़

VIDEO: सेल्फी के चक्कर में खाई में जा गिरी लड़की, दिखा रोंगटे खड़े करने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 6, 2024, 08:25 AM IST

Trending Viral Video: हैरान करने वाला वीडियो महाराष्ट्र का बताया गया है। यहां सातारा में एक लड़की सेल्फी खींचने के चक्कर में खाई में जा गिरी। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

सेल्फी खींचने की वजह से खाई में जा गिरी लड़की। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सेल्फी के चक्कर में खाई में गिरी लड़की
  • स्थानीय लोगों ने सुनी चीखने की आवाज
  • गार्ड्स की मदद से किया गया रेस्क्यू

Trending Viral Video: इंटरनेट के जमाने में युवाओं के बीच सेल्फी खींचने का बड़ा क्रेज है। इन्हें जहां मौका मिलता है तुरंत सेल्फी खींचने लगते हैं। कई बार युवा अपनी जान की परवाह तक नहीं करते और बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। इसमें देखेंगे कि एक लड़की सेल्फी खींचने के चक्कर में खाई में जा गिरी। हैरान करने वाला ये मामला महाराष्ट्र में सातारा जिले का है। यहां पुणे के कुछ लोग ठोसेघर में झरना देखने गए थे। यहां बोरणे घाट पर नसरीन नाम की लड़की भी सेल्फी खींचने लगी।

सेल्फी ने मुसीबत में डाल दिया

मगर इस दौरान लड़की ये भूल गई कि वो कितनी संवेदनशीन जगह पर है। लड़की ने मोबाइल निकाला और सेल्फी खींचने लगी। मगर इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि गनीमत रही कि लड़की के खाई में गिरने की जब स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो तुरंत गार्ड्स की मदद से उसका रेस्क्यू ऑपेरशन शूरू किया। लड़की की लापरवाही की वजह से फिर जो कुछ हुआ सब कैमरे में कैद है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें देखेंगे कि लड़की को बचाने के लिए गार्ड्स ने खुद को मजबूत रस्सी से बांधा और उसके करीब पहुंचे। लड़की किसी तरह ऊपर खींचा गया। मालूम होता है कि खाई में गिरने की वजह से लड़की को काफी चोट भी आई है। लड़की दर्द से चिल्लाती हुई भी नजर आती है। सेल्फी के चक्कर में खाई में गिरी लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर q gk general knowledge news नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article