Viral Video: मिलिए केरल के 'Orry' से ! जिनका वीडियो देख नेटिजन्‍स भी हो गए हैरान

Viral Video: सलीम अपने वायरल वीडियो पर कहा, 'मेरे प्रति इतना जुनून दिखाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरे जीवन के प्रति आपका समर्पण दिल को छू लेने वाला है।'

KEY HIGHLIGHTS
  • केरल के सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर रियास सलीम का वीडियो वायरल
  • रियास सलीम के वीडियो पैपराजी के चहेते ऑरी ने प्रतिक्रिया दी
  • बिग बॉास मलयालम सीजन 4 के छह फाइनलिस्‍ट में से एक थे रियास सलीम

Viral Video: केरल के सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर रियास सलीम का एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस वायरल वीडियो ने इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ऑरी का ध्यान भी आकर्षित किया है। रियास सलीम 2002 में रियलिटी शो बिग बॉस मलयालम सीजन 4 के लोकप्रिय प्रतियोगी रह चुके हैं जिसमें वे रनर अप थे। जून में पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 14 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है और इसे तकरीबन एक लाख से ज्‍यादा लोगों ने पसंद किया है। हालांकि, वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने सलीम को केरल का ऑरी बताया मगर कुछ ने कहा कि, ऑरी इनसे कहीं बेहतर है। गौरतलब है कि, इंस्टाग्राम पर ऑरी के 1.4 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं और रियास सलीम के इंस्टाग्राम पर 2.69 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

ऑरी और रियास सलीम।

रियास सलीम के वायरल वीडियो पर ऑरी ने कमेंट किया और लिखा कि, 'होठों का रंग उड़ गया है और मुझे नहीं पता कि आप क्या कह रहे हैं, लेकिन इसके अलावा यह अच्छा ही है।' रियास सलीम अपने वायरल वीडियो पर कहा, 'मेरे प्रति इतना जुनून दिखाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरे जीवन के प्रति आपका समर्पण दिल को छू लेने वाला है।' अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि, ऑरी बॉलीवुड पार्टियों और मुंबई में होने वाले लगभग हर स्टार-स्टडेड इवेंट में नियमित रूप से शामिल होते हैं। हाल ही में अंबानी परिवार के कार्यक्रम में भी उनको स्‍पॉट किया गया था। इसके अलावा वे पैपराजी के काफी पसंदीदा हैं।

End of Feed