VIDEO: 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं..' गिटार के साथ अंकल जी की परफॉर्मेंस देख लड़कों को होने लगी गर्लफ्रेंड की चिंता

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग शख्‍स शाहरुख खान की फिल्‍म का गाना गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया यूं तो कई लोगों म्‍यूजिक की शानदार परफॉर्मेंस देते हुए देखते होंगे, लेकिन इस बार एक बुजुर्ग की गिटार परफॉर्मेंस के वीडियो ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इस वीडियो में बुजुर्ग किसी ग्रुप के साथ बोनफायर पर बैठे हैं और वहां पर गाना गाते हुए दिख रहे हैं। बुजुर्ग शख्‍स ने गिटार की धुन के साथ बॉलीवुड फिल्‍म बाजीगर का 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं..' गाना गाकर लाखों इंस्‍टाग्राम यूजर्स का दिल जीत लिया है। हालांकि इन अंकल के टैलेंट को देख कई युवा लड़के घबरा गए और इस घबराहट में उन्‍होंने ऐसी बात कही दी कि, उसे सुनकर लड़कियां तगड़ी मौज ले रही हैं।

​Main Koi Aisa Geet Gaoon, Old Man Guitar Performance, Guitar Performance Viral, Viral Guitar Tune, Vira News, News in Hindi


वायरल हुआ वीडियो।

लड़कों का हो गया Moye Moye

गिटार बजाते हुए साथ में शानदार गाना गाकर बुजुर्ग ने सभी को चौंका दिया है। इंस्‍टाग्राम पर ये वीडियो bharatsingers नामक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बोनफायर पर कैसे अंकल जी अपनी गाने और गिटार के साथ मस्‍त हैं। उनके इस निराले अंदाज ने कई युवा लड़कों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल, वीडियो के टॉप कैप्‍शन में लिखा है कि, 'अंकल चिल! हमारी गर्लफ्रेंड भी इंस्‍टाग्राम पर हैं।' वहीं, वीडियो के मुख्‍य कैप्‍शन में लिख है कि, 'अंकल जी ने अपने कॉलेज में कई लड़कियों को डेट किया होगा।' बता दें कि इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं।

End of Feed