वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर गुटखा थूकना पड़ा भारी, नेपाली युवक ने पर्यटकों से करवाया साफ

हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक नेपाली युवक सड़क पर गुटखा थूकने वाले पर्यटकों से सड़क साफ करवा रहा है।

Image

पर्यटकों से गुटखा साफ करवाता नेपाली व्यक्ति (Instagram/@rajulmc4672)

Viral Video: सोशल मीडिया पर नेपाल का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नेपाल का लोकल शख्स भारतीय पर्यटकों को सड़क पर गुटखा थूकने पर उन्हें फटकार लगाते दिखाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जोरदार बहस शुरू हो गई।

चलती गाड़ी से थूक रहे थे गुटखा

वीडियो (Video) में दिखाया गया है कि कुछ भारतीय पर्यटक चलती गाड़ी से सड़क पर गुटखा थूक रहे थे। तभी वहां मौजूद एक नेपाली युवक ने यह देख लिया और तुरंत उन्हें रोक लिया। वीडियो में उस नेपाली युवक को पर्यटकों से कहते हुए सुना जा सकता है कि, “ये भारत नहीं है भाई… नेपाल है… जल्दी पानी डालो।” फिर आगे वह कहता है कि, "तुम लोग भारत जैसे बड़े देश से आते हो फिर भी तुमलोगों को कुछ समझ में नहीं आता।"

ये भी पढ़ें:

पर्यटकों से करवाई सफाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि वे पर्यटक उस नेपाली युवक की बात सुनकर काफी शर्मिंदा हो गए। उन्होंने इसके लिए नेपाली युवक से माफी भी मांगी, लेकिन युवक ने सिर्फ माफी से बात खत्म नहीं की। उनसे कहा कि जहां गुटखा थूका है, वहां पानी डालकर उसे साफ करो। इसके बाद उनमें से एक पर्यटक बोतल से सड़क पर पानी डालते हुए गुटखे को साफ करता दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rajulmc4672 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने नेपाली युवक की तारीफ की और कहा कि उसने सही किया, आखिर वह अपने देश के लिए जागरूक है। दूसरे ने लिखा, "सार्वजनिक जगहों को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article