Knowledge Facts: कितना होता है डीप फ्रीजर का तापमान? नहीं जानते तो जान लें आज

Knowledge Facts: डीप फ्रीजर का तो इस्तेमाल आप कभी ना कभी जरूर करते होंगे, गर क्या आपको पता है कि आखिर इसका तापमान कितना होता है, जो इसमें रखी चीजें महीनों तक चल जाती हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Apr 7 2026, 14:43 IST
डीप फ्रीजर का इस्तेमालImage Credit : IStock01 / 07

डीप फ्रीजर का इस्तेमाल

आजकल लगभग हर घर में फ्रिज (रेफ्रिजरेटर) होता है लेकिन कई जगहों पर डीप फ्रीजर भी इस्तेमाल किया जाता है, खासकर दुकानों, होटलों, आइसक्रीम स्टोर्स, सुपर मार्केट्स और फैक्ट्रियों में।

क्या आपको पता है इसका तापमानImage Credit : IStock02 / 07

क्या आपको पता है इसका तापमान

आए दिन हम डीप फ्रीजर का इस्तेमाल करते हैं, मगर उसके तापमान पर हमारा ध्यान कम ही जाता है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि डीप फ्रीजर में तापमान कितना होता है।

फ्रीजर में रखी वस्तुएं रहती हैं काफी ठंडीImage Credit : IStock03 / 07

फ्रीजर में रखी वस्तुएं रहती हैं काफी ठंडी

आपने देखा होगा कि डीप फ्रीजर के अंदर रखी चीजें इतनी ठंडी होती हैं कि वे बर्फ में तबदील हो जाती हैं। आखिर उसके अंदर का तापमान कितना होता है जो अंदर रखी वस्तुएं बर्फ बन जाती हैं।

यह बात जान लें आजImage Credit : IStock04 / 07

यह बात जान लें आज

ये बात बहुत ही कम लोगों को पता होती है, अगर आप भी इससे अनजान हैं तो चलिए हम आपको इस बारे में बता देते हैं कि आखिर डीप फ्रीजर का तापमान कितना होता है।

कितना होता है डीप फ्रीजर का तापमानImage Credit : IStock05 / 07

कितना होता है डीप फ्रीजर का तापमान

बता दें कि आमतौर पर डीप फ्रीजर का तापमान लगभग -18 डिग्री सेल्सियस होता है। जिससे इसमें रखी गई चीजें कई महीनों तक खराब नहीं होतीं और लंबे समय तक टिकी रहती हैं।

डीप फ्रीजर का तापमान इतना कम क्यों रखा जाता है?Image Credit : IStock06 / 07

डीप फ्रीजर का तापमान इतना कम क्यों रखा जाता है?

अब आपको यह बताते हैं कि डीप फ्रीजर में इतना कम तापमान क्यों रखा जाता है? दरअसल, इतने कम तापमान में खाने की चीजों में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु बढ़ नहीं पाते। इसी वजह से इसमें रखे मांस, मछली, आइसक्रीम और फ्रोजन फूड महीनों तक सुरक्षित रहते हैं।

कितना होता है फ्रीज का तापमान?Image Credit : IStock07 / 07

कितना होता है फ्रीज का तापमान?

सामान्य तौर पर फ्रीज का तापमान 0 से 4 डिग्री तक होता है, जिससे खाने-पीने की चीजें कुछ दिनों तक ही सुरक्षित रह पाती हैं। मगर डीप फ्रीजर में तापमान को बहुत ही कम रखा जाता है ताकि इसमें खाने-पीने की चीजों को महीनों तक रखा जा सके।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!