स्ट्रीट फूड खाना किसे नहीं पसंद। अक्सर आपने स्ट्रीट फूड के स्टाल पर खाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी होंगी। जो अपनी सेहत से समझौता कर चटोरी जीभ को तृप्त करने के लिए पहुंच जाते हैं। इन दुकानों पर स्वच्छता की कोई उम्मीद तो होती नहीं है लेकिन फिर भी लोग इन सबके साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को ताक पर रखकर स्ट्रीट फूड को बड़े चाव से खाते हैं।
गोलगप्पे के पानी में मिला जिंदा चूहा (Instagram/@karan_dhanju26)
गोलगप्पे के पानी में मिला जिंदा चूहा
ऐसे में इन स्ट्रीट फूड वेंडर्स की दुकानों पर अगर आपकी आंखों के सामने ऐसा नजारा देखने को मिल जाए जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाए तो आप क्या करेंगे। दरअसल, कुछ ऐसा ही वाकया सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिला। जहां पानीपुरी के पानी में एक जिंदा चूहा निकल आया।
वायरल वीडियो देख सिहर जाएंगे आप
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानीपुरी स्टाल लगाए शख्स जैसे ही पानीपुरी के पानी को घोलकर ग्राहकों को परोसने का काम करता है वैसे ही उस पानीपुरी के पानी से एक जिंदा चूहा निकलकर सड़क पर कूद जाता है और भागने लगता है। स्टाल पर खड़े दो ग्राहक पानीपुरी का लुत्फ उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोचिए यह खौफनाक नजारा देख उनके दिल पर क्या गुजरी होगी।
वीडियो हुआ वायरल
यह वायरल वीडियो अमृतसर का बताया जा रहा है। जो इस वक्त सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @karan_dhanju26 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े तीन लाख लोगों ने देखा और करीब 15 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जिन्होंने स्ट्रीट फूड के हाइजीन को लेकर सवाल उठाए हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
