वायरल न्यूज़

Viral Video: शराब के नशे में चादर तान रेल की पटरी पर लेट गया शख्स, रोकनी पड़ी ट्रेन

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर एक खतरनाक घटना देखने को मिली, जहां नशे में धुत एक आदमी रेलवे ट्रैक को चारपाई समझकर सो गया। जिससे हार्बर लाइन की सेवाएं रुक गईं और हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Image

रेल की पटरी पर सोया शराबी शख्स (X/@Nalanda_index)

शराब का नशा लोगों के दिमाग को किस तरह भ्रष्ट कर देता है, उसका जीता-जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आपको देखने को मिल सकता है। जहां शराब के नशे में डूबा एक युवक रेल की पटरी को ही चारपाई समझकर उस पर चादर तानकर सो गया। शराबी के इस हरकत को देख लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

रेल की पटरी पर सोता मिला नशे में धुत्त युवक

यह वायरल वीडियो मुम्बई के सबसे व्यस्त रहने वाले छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) स्टेशन के हार्बर लाइन की बताई जा रही है। जहां लोकल ट्रेन के हाल्ट लाइन पर नशे में धुत एक कचरा उठाने वाला युवक स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के ट्रैक पर सोया मिला। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत्त युवक पटरी पर चैन की नींद सोया हुआ है। पीछे से ट्रेन चलती हुई धीरे-धीरे उस युवक के करीब आ रही है। ट्रेन को आते देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग उस शख्स को नींद से जगाने के लिए आवाज लगाते और हाथ हिलाते दिख रहे हैं। मगर उस शराबी युवक को किसी भी चीज की सुदबुध तक नहीं है।

मौके पर मौजूद GRP ने शराबी युवक को ट्रैक से हटाया

ट्रैक पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही ट्रेन के लोकल मोटरमैन ने भी उस शराबी युवक को जगाने के लिए जोरदार हॉर्न बजाया। मगर उसने पटरी से हटने का नाम तक नहीं लिया और चुपचाप बेसुध होकर सोया रहा। थोड़ी देर बाद मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस (GRP) ने युवक को ट्रैक से हटाया। शराबी युवक के इस हरकत से सेंट्रल लोकल सेवा आधे घंटे तक बाधित रही। जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना बीते सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। आरोपी शराबी युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किए गए @Nalanda_index नामक अकाउंट से लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article