वायरल न्यूज़

Viral Video: पटरी के बीच दौड़ रहा था शख्स और सामने से आ रही थी ट्रेन, अंजाम आप सोच भी नहीं देख सकते

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के सामने तेज रफ्तार में दौड़ रहा था। लेकिन, अंत में उसने ऐसा खेल किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

Image

मौत से खेल रहा था शख्स (तस्वीर साभार- @jeon_priti_07)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दी दिया है। क्योंकि, एक शख्स सीना तानकर पटरी के बीचों बीच दौड़ रहा था और सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आ रही थी। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

आज कल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग तो इसके लिए जान तक की बाजी तक लगा देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स जान पर खेलकर दोनों पटरियों के बीच तेज रफ्तार में दौड़ रहा है। वहीं, सामने से ट्रेन आ रही होती है। बिना डरे शख्स लगातार ट्रेन की ओर बढ़ रहा है और आखिर में जो होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

मौत से खेल रहा था शख्स

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो मौत से खेल रहा है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'jeon_priti_07' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इस वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article