T-20 World Cup का खुमार पूरी दुनिया भर के क्रिकेट लवर्स पर चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया भी इसी रंग में रंगा नजर आ रहा है। आए दिन मैच से जुड़े फनी मीम्स, वीडियो क्लिप्स और वायरल मोमेंट्स सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। हाल में इसी टूर्नामेंट से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो जुड़वां बहनों ने इस टूर्नामेंट को लेकर अहम भविष्यवाणी की है। इन जुड़वां बहनों का दावा है कि इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप भारत की झोली में जाएगा।
कौन जीतेगा इस बार का T-20 World Cup
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दोनों बच्चियों से यह पूछा गया कि इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप कौन जीतेगा? इस पर बच्चियों का कहना था कि इंडिया सालों से जीतते आया है तो हमें लगता है कि इस बार भी यह T-20 वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा। फिर उनसे उनके फेवरेट प्लेयर के बारे में पूछा जाता है। इस पर वे जवाब देती हैं कि उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा बहुत पसंद थे लेकिन अब वे दोनों रिटायर हो चुके हैं।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की हुई बौछार
इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। जहां कई लोगों ने इन बच्चियों के इस बात पर सहमति जताई है तो कई लोगों ने क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल बताया है। अधिकतर लोगों ने इन बच्चियों के क्यूटनेस पर दिल खोलकर अपना प्यार बरसाया है। जबकि कई लोग इन बच्चियों के क्रिकेट की ज्ञान की बहुत तारीफ की है।
वर्ल्ड कप को लेकर क्या है स्थिति
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में इस बार हर एक मैच चौंकाने वाला हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम भी इस पर फिसड्डी साबित हुई है। वहीं कई छोटी टीमें इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा कर रही हैं। इन सबके बावजूद भी भारत इस वर्ल्ड कप को जीतने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अब यह तो समय ही बताएगा कि इस बार T-20 World Cup किसकी झोली में जाएगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
