सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैमिली ने अपनी हाउस हेल्प को कूलर गिफ्ट किया, और उसकी खुशी देखकर हर कोई भावुक हो गया।
गिफ्ट में कूलर पाकर भावुक हो गई हाउस हेल्प (Instagram/@lifeofcocoandchico)
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाई ये 'ऑटोवाली' लड़की, Video में ऐसा क्या है जो बार-बार देख रहे हैं लोग
ये भी पढ़ें: Interesting Facts: इस ट्रेन में आपको नहीं मिलेगा एक भी दरवाजा और खिड़की, वजह जान चौंक जाएंगे आप
काम करते-करते मिला सरप्राइज
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कामवाली बाई रोज की तरह किचन में अपना काम कर रही होती है। तभी उसकी मालकिन उसे बुलाती है और कहती है, “बहन, मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ है।” यह सुनकर वह उत्सुक हो जाती है और अपनी मालकिन के पीछे-पीछे दूसरे कमरे में जाती है। जैसे ही वह दूसरे कमरे में पहुंचती है, वैसे ही उसे कमरे के अंदर एक बड़ा सा गिफ्ट रखा हुआ दिखाई देता है। वह अपनी मालकिन से पूछती है कि दीदी ये क्या है? तो उसकी मालकिन बताती है कि ये एक एयर कूलर है और यह तुम्हारे लिए है। जब उसे यह पता चलता है कि मालकिन उसके लिए गिफ्ट लेकर आई हैं, तब उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह खुशी से चिल्लाने लगती है और मुस्कुराते हुए अपनी मालिकिन को गले लगा लेती है। फिर वह अपनी मालकिन से कहती है कि दीदी इसकी क्या जररूत थी। तब मालकिन बोलती हैं कि क्यों नहीं तुम हमारे घर का ध्यान रखती हो, हमारे डॉगी का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखती हो। ऐसे में तो हमें भी तो तुम्हारा ख्याल रखना पड़ेगा न...।
वीडियो देख भावुक हुए लोग
इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @lifeofcocoandchico नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये छोटी-छोटी चीज भी किसी के लिए बहुत मायने रखती है।" दूसरे ने लिखा, "ऐसी मालकिन हर एक हाउस हेल्प को मिले।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
