Viral Video: जंगल में भटक रही थी ट्रेकर, कुत्ता बना गाइड और दिखाया इलाके का सबसे खूबसूरत झरना

महाराष्ट्र के जंगल में ट्रेकिंग कर रही महिला को एक दोस्ताना कुत्ता एक शानदार वाटरफॉल तक ले गया। धुंध, हरियाली और झरने का खूबसूरत नजारा देखकर ट्रेकर भी हैरान रह गई।

महाराष्ट्र के जंगलों में ट्रेकिंग के दौरान एक महिला ट्रेकर के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे वह शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगी। वह जंगल के रास्तों से होते हुए आगे बढ़ रही थीं, तभी उन्हें एक ऐसा गाइड मिल गया, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी। यह गाइड कोई इंसान नहीं, बल्कि एक प्यारा-सा कुत्ता था।

Viral Video of dog guides female trekker to nanemachi waterfall maharashtra

कुत्ते ने ट्रेकर को रास्ता दिखाया। (Instagram/@nandzcape)

महिला ट्रेकर के आगे-आगे चला कुत्ता

वायरल वीडियो (Viral Video) बताया जा रहा है कि महिला ट्रेकर महाराष्ट्र के जंगलों में घूमने निकली थीं। उनका रास्ता नानेमाची वाटरफॉल की तरफ जा रहा था। चारों तरफ हरियाली, जंगल और पहाड़ी रास्ते थे। इसी दौरान एक कुत्ता उनके साथ हो लिया। कुत्ते ने जैसे ही महिला को देखा, वह उनके आगे-आगे चलने लगा। महिला भी उसके पीछे चलती रहीं। ऐसा लग रहा था जैसे वह कुत्ता उन्हें रास्ता दिखाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले चुका हो।

End of Feed