पंजाबी बीट सुनते ही सेना के जवान ने अपने डांस से मचाया धमाल, फौजी का यह Video आपको मुस्कुराने पर कर देगा मजबूर

अक्सर हम अपने देश के जवानों को सख्त, अनुशासित और जिम्मेदारियों को निभाते हुए देखते हैं। मगर सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में उनका एक अलग और खुशमिजाज अंदाज देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फौजी पंजाबी गाने की धुन पर पूरे जोश और मस्त अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है। उसके डांस करने का यह अंदाज इतना दिलचस्प है कि लोग इस वीडियो को लाइक और शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Video Of army man dance performance on Punjabi song

डांस करते हुए सेना का जवान (Instagram/@soldier_abhinav_chauhan)

ये भी पढ़ें:

जब फौजी पर चढ़ा पंजाबी गाने का रंग

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी कार्यक्रम में सेना के जवान कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। अचानक एक पंजाबी गाना बजता है और वहां मौजूद एक फौजी खुद को रोक नहीं पाता। वह उठता है और मस्ती में डांस करना शुरू कर देता है। उसके चेहरे की खुशी और एनर्जी देख ऐसा लगता है जैसे पंजाबी बीट ने उसे दिल के तार को छेड़ दिया हो। वह पूरी मस्ती में डांस कर रहा है। भले ही उसके स्टेप्स भले ही प्रोफेशनल न हों, लेकिन जिस तरह से वह खुशी से नाच रहा है, वह देख आप उसके लिए ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। जैसे वहां बैठे लोग उसके लिए तालियों की गड़गड़ाहट से उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं।

End of Feed