Video: लड़कियों का ऐसा खतरनाक डांस देखकर, माधुरी दीक्षित भी डांस करने से कर देंगी इंकार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 13, 2023, 07:12 PM IST

Viral Video: इंस्टाग्राम पर वायरल डांस वीडियो में लड़की के डांस स्टेप्स देखकर, आप डांस करना भूल जायेंगे। नागिन धुन पर लड़की नागिन से भी खतरनाक डांस कर रही है। आप देख सकते हैं कि​ वह लड़की मग्न होकर जबरदस्त डांस कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ लड़की का डांस वीडियो
  • नागिन धुन पर देखिये अतरंगी डांस स्टेप्स
  • लोगों ने कर दी श्री देवी से तुलना

Viral Video: इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर डांस के इतने ज्यादा वीडियो (Viral Video) दिख जाते हैं कि देखकर ऐसा लगता है मानो आजकल पुरी दुनिया ही डांसर बनी है। डांस (Dance Video) की एक ऐसी ही अतरंगी वीडियो इंस्टाग्राम पर लगातार वायरल हो रही है। इस अतरंगी वीडियो में कुछ लड़कियां रोड पर डांस करती नजर आ रही हैं। इनमें से एक लड़की ने नीले रंग का परिधान पहना हुआ है, वीडियो का सारा फोकस उसी पर है। आप देख सकते हैं कि वह लड़की मग्न होकर जबरदस्त डांस कर रही है।

naagin dance

लड़की का हाहाकारी नागिन डांस (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

लड़की इतना जबरदस्त डांस कर रही है कि आसपास के लोग उसे लगातार घूरे जा रहें हैं। हालांकि, वह बिना किसी की परवाह किये नाचे जा रही है। इस वीडियो में मज़े की बात उसके अतरंगी डांस स्टेप्स हैं। संभवतः यह लड़कियां किसी की बारात में नाच रही हैं। लड़कियां जिस धुन पर नाच रही हैं, वह शादी-ब्याह में बहुत प्रचलित धुन है। ये लड़कियां नागिन धुन (Nagin Video) पर नाच रही हैं। ये वीडियो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed