VIDEO: बिग बी की फिल्‍म कल्कि से मुंबई पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

Mumbai Police Video: मुंबई पुलिस के इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स कमेंट्स कर चुके हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'मैं पहले ही इस अवधारणा को समझ चुका हूं।' दूसरे यूजर ने कहा, 'सर्वश्रेष्ठ सहयोग।' तीसरे यूजर ने वीडियो को वर्ल्ड क्‍लास बताया।

Mumbai Police Video: देश भर में पुलिस विभाग की कई इकाईयां लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने का काम करती हैं। पुलिस द्वारा शेयर किए गए कई वीडियो सोशल मीडिया ट्रेंड बन जाते हैं जिसके अंतर्गत फिल्मी किरदार, मीम्स आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसी कड़ी में हाल ही में मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 AD में उनके किरदार से प्रेरित एक सड़क सुरक्षा सलाह साझा की है। मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर सड़क सुरक्षा सलाह साझा करते हुए लिखा कि, 'राइडर्स को हेलमेट, कल, आज और हमेशा के लिए।' मुंबई पुलिस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अमिताभ बच्चन का किरदार अश्वत्थामा दिखाया गया है जो कहता है, 'मैं बचा लूंगा।' इस‍के बाद वो लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का आग्रह करते हैं। यह वीडियो इंस्‍टग्राम पर 10 जून को शेयर किया गया था जिसके बाद से इसे ढेरों लाइक और कमेंट मिल चुके हैं।

मुंबई पुलिस द्वारा शेयर किया गया वीडियो।

मुंबई पुलिस के इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स कमेंट्स कर चुके हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'मैं पहले ही इस अवधारणा को समझ चुका हूं।' दूसरे यूजर ने कहा, 'सर्वश्रेष्ठ सहयोग।' तीसरे यूजर ने वीडियो को वर्ल्ड क्‍लास बताया। वहीं एक अन्‍य यूजर ने कहा कि, 'यह एक अद्भुत और अच्छा विचार है।' बता दें कि, कल्कि नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित तथा सी अश्विनी दत्त द्वारा निर्मित आगामी विज्ञान-फाई फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और ब्रह्मानंदम जैसे कई सितारे शामिल हैं। यह फिल्म 27 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

End of Feed