Viral Video: सोशल मीडिया पर इन समय मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोई आम टिकट कलेक्टर नहीं, बल्कि ऐसा टीसी दिखाई दे रहा है जिसकी लंबाई देखकर लोग हैरान रह गए हैं। उनकी हाइट इतनी ज्यादा है कि ट्रेन के डिब्बे में चलते समय उनका सिर छत और ऊपर लगे हैंडल से टकराने लगता है। यही वजह है कि लोग उन्हें प्यार से “मुंबई लोकल का द ग्रेट खली” कहने लगे हैं।इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टीसी आराम से यात्रियों के टिकट चेक कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही वे आगे बढ़ते हैं, उनका सिर बार-बार छत से लग जाता है।
मुंबई लोकल का वीडियो वायरल, देखें वीडियो (Instagram/avinashmohite89)
लाखों लोगों ने देखी वीडियो
कई यात्री यह नजारा देखकर मुस्कुरा देते हैं और कुछ मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। आम तौर पर लोकल ट्रेन की बोगियां ज्यादा ऊंची नहीं होतीं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर avinashmohite89 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है है। वीडियो पोस्ट होने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है: 'इतनी ऊंचाई कि टिकट भी खुद सलाम करे'। वीडियो पोस्ट होते ही लोगों का ध्यान इस पर चला गया। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
कई लोग लिख रहे हैं कि ऐसा टीसी पहले कभी नहीं देखा। वहीं कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि इतनी लंबाई के साथ रोजाना काम करना आसान नहीं होगा। एक अन्य ने लिखा: "बिना टिकट वाले को तो दूर से पहचान जाता होगा"। यह वीडियो इसलिए भी वायरल हो गया क्योंकि इसमें रोजमर्रा की जिंदगी का मजेदार पल दिखता है। मुंबई लोकल में सफर करने वाले लोग रोज टिकट कलेक्टर देखते हैं, लेकिन इतना लंबा टीसी बहुत कम ही नजर आता है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को हंसा भी रहा है और हैरान भी कर रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
