वायरल न्यूज़

Viral Video: फ्रिज से दूध पीने के लिए बच्ची ने भिड़ाया ऐसा जुगाड, देखकर कहेंगे- 'इसने तो गर्दा उड़ा दिया'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची ने फ्रिज से दूध पीने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Image

बच्ची का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @shriti_rohit)

Viral Video: आप सब रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जो चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) के बारे में आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, एक बच्ची अनोखे अंदाज में फ्रिज से दूध पीने की कोशिश कर रही है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

कहते हैं बच्चों के अंदर भगवान का वास होता है। इसलिए, वो जो भी काम करते हैं बिल्कुल नि:स्वार्थ करते हैं। उनके अंदर ना तो कोई भेदभाव होते है और ना ही कोई छल कपट होता है। आप सबने भी इसका अनुभव जरूर किया होगा। आज के समय में सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बच्ची फ्रिज से दूध पीने के लिए अनोखे अंदाज में जुगाड़ भिड़ा रही है। बच्ची लगातार पैकेट से दूध पीने की कोशिश कर रही है। आखिर, में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

बच्ची का अनोखा अंदाज

इस क्यूट वीडियो को देखकर आपका मन भी गदगद हो रहा होगा। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'shriti_rohit' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 2 लाख 42 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस बच्चे को क्यूट चोर बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि आजकल के बच्चे बड़े तेज होते हैं। तो आपको बच्चे का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article