वायरल न्यूज़

Viral Video: ये तो गजब ही है...बाइक पर महिलाओं को ऐसे बिठाया, देखकर लोगों का मुंह खुला रह गया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक बाइक पर कई महिलाएं बैठी हुई थीं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

सड़क पर दिखा अनोखा नजारा (तस्वीर साभार- @thebalvaibhav)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आप सबने एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) देखे होंगे। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे भी देखने को मिले होंगे, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, एक बाइक पर महिलाओं को ऐसे बिठाया गया, जिसे देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर एक पल के झटका खा जाएंगे।

आज कल लोग ऐसा-ऐसा काम करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं भीड़-भाड़ वाली सड़क पर एक स्कूटी सवार मस्त होकार स्कूटी चला रहा है। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि उसने उस स्कूटी पर तीन महिलाओं का बैठा रखा है। जिस तरह महिलाएं स्कूटी पर बैठी हैं, उसे देखकर लोगों का दिमाग घूम गया। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...

सड़क पर दिखा अनोखा नजारा

वीडियो देखकर जरूर आपको भी झटका लगा होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'heyitsdipshikha' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इश वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। कुछ का कहना है कि इनके खिलाफी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ ने पूछा कि आखिर ये नजारा कहां है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article