वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार के हर सदस्य को तोहफे में दिए ‘सोने के बिस्कुट’, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि सऊदी अरब की एक शादी में दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार को 24 कैरेट सोने के बिस्कुट तोहफे में दिए। वीडियो देखकर लोगों में बहस छिड़ गई।

Image

viral video: दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार को तोहफे में दिए ‘सोने के बिस्कुट’ फोटो: X/@Rainmaker1973)

Viral Video: भारत में शादियों के दौरान दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे और उसके परिवार को तोहफे देने की परंपरा आम बात है। कपड़े, गहने या अन्य उपहार देना अक्सर देखा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि शादी में मेहमानों को सोने के बिस्कुट बांटे जाएं? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (trending video) इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो के साथ दावा किया गया कि दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार के हर सदस्य को 24 कैरेट सोने के बिस्कुट तोहफे में दिए।

सऊदी अरब का बताया जा रहा वायरल वीडियो

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे शाही अंदाज बताया, तो कुछ ने इसे दिखावा कहा। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सऊदी अरब का है। वीडियो में कुछ लोग पारंपरिक अरब पोशाक में बैठे नजर आते हैं। एक व्यक्ति हाथ में एक डिब्बा लेकर मेहमानों के बीच घूमता दिखाई देता है। उस डिब्बे में सुनहरी रंग की चमचमाती चीजें रखी होती हैं। दावा किया गया कि वही 24 कैरेट सोने के बिस्कुट हैं, जिन्हें दुल्हन का भाई मेहमानों में बांट रहा है। वीडियो में मेहमान एक-एक कर उन “बिस्कुटों” को उठाते दिखते हैं। वहीं एक-दो नहीं भी लेते हैं।

यूजर्स में छिड़ी बहस

हालांकि बाद में सच्चाई कुछ और ही निकलती है। जांच करने पर पता चला कि वे असली सोने के बिस्कुट नहीं थे। दरअसल, वे लग्जरी चॉकलेट थीं, जिन्हें गोल्ड फॉइल में लपेटा गया था। देखने में वे बिल्कुल सोने की टिकिया जैसी लग रही थीं, जिससे लोगों को भ्रम हो गया। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बदल गईं। कई यूजर्स ने कहा कि वीडियो को बिना पूरी जानकारी के शेयर करना गलत है। वहीं कुछ लोगों ने इसे रचनात्मक और अनोखा आइडिया बताया। यह घटना हमें सिखाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर चीज सच नहीं होती। बता दें कि इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Rainmaker1973 नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'सऊदी अरब में एक शादी में दुल्हन का भाई दूल्हे के परिवार को 24 कैरेट सोने के बिस्कुट उपहार में देता है।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article