Viral Video: शिकार कौशल का उपयोग कर शख्स ने की खरगोश की मिमिक्री, आवाज सुनकर आ पहुंचा भेड़ियों का झुंड

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप एकदम से चौंक जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स अपने शिकार कौशल का उपयोग कर भेड़ियों के झुंड को बुलाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया शिकार कौशल का उपयोग
  • भेड़ियों के झुंड को बुलाया
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hunting Skills Viral Video: पुराने समय की कई कहानियां ऐसी सुनी जाती हैं, जिसमें राजा-महाराजा लोग शिकार करने जाया करते थे और वे अपनी शिकार कौशल का उपयोग कर जानवरों को अपने धनुष-बाण और बंदूक का निशाना बनाया करते थे। लेकिन अगर आपको यही शिकार-कौशल असल में देखने को मिल जाए तो आप क्या करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है, जो एक घर की छत से खरगोश की आवाज निकालता है, जिसे सुनकर जंगल से कई सारे भेड़िए घर के नीचे चले आते हैं। दरअसल, भेड़ियों को बुलाने के लिए यह एक प्रकार की शिकार कौशल है, जिसका उपयोग शख्स ने किया है। ऐसे में लोग उसकी शिकार कौशल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed