वायरल न्यूज़

Shinchan Voice Prank: लड़की ने अपने पापा से किया खतरनाक प्रैंक, शिनचैन की आवाज निकाल कर दिया सबको हैरान

इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो इतना कमाल का है कि आप देखते रह जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़की अपने पिता से शिनचैन की आवाज निकालकर प्रैंक करती है। इसे सुनकर सभी लोग दंग रह जाते हैं।

Image

शिनचैन की आवाज में लड़की ने पापा से किया प्रैंक (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया पापा से प्रैंक
  • शिनचैन की आवाज निकाल किया प्रैंक
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Shinchan Voice Prank Video: काफी बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देख हम सभी अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। आपने लोगों को मिमिक्री करते हुए तो सुना ही होगा। अगर नहीं तो ये वीडियो आपके लिए ही है। वीडियो में एक लड़की अपने पिता के साथ ऐसा प्रैंक करती है, जिसे सुनकर कुछ देर के लिए सभी शॉक्ड हो जाते हैं लेकिन फिर सबकी हंसी निकल जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की मेट्रो में सफर कर रही है। सफर के दौरान उसके पापा का फोन आता है और उनसे बात करने लगती है। अपने पापा से झूठ बोलती हुई लड़की कहती है कि वह घर पर है और टीवी देख रही है। इस पर उसके पापा सबूत मांगते हैं तो लड़की कहती है कि वह अपना फोन टीवी के पास ले जा रही है और फिर शिनचैन की आवाज निकालकर फोन पर बोलने लगती है। ऐसे में पिता के साथ किया गया उसका ये प्रैंक बेहद ही कमाल का है और उससे भी कमाल की उसकी आवाज है, जिसे सुनकर कोई भी शॉक्ड हो जाएगा।

शिनचैन की आवाज में लड़की ने पापा से किया प्रैंक

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दीदी ने क्या शानदार आवाज निकाली है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि प्रैंक ऐसा करो, चार लोग सदमे में चले जाए। बता दें, इस वीडियो को 'mini_shinchan2.0' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article