वायरल न्यूज़

VIDEO: बिना सेल्ट बेल्ट लगाए फ्रंट सीट पर सो गई लड़की, फिर जो हुआ पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 19, 2024, 12:43 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की फ्रंट सीट पर आराम से लेटी थी। मगर एकाएक ऐसा कुछ हुआ कि बेचारी नीचे जा गिरी और बुरी तरह फंस गई। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा बहुत हंसी आएगी।

Image

आराम से फ्रंट सीट पर बैठी थी लड़की तभी बेचारी को नानी याद आ गई। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की से हुआ तगड़ा मजाक
  • बेचारी बन गई हंसी का पात्र
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Funny Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी कुछ ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो कार की फ्रंट सीट पर आराम फरमा रही है। मालूम होता है कि लड़की का प्रेमी कार ड्राइव कर रहा है। मगर फ्रेम में तभी ऐसा कुछ नजर आया जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

लड़की से हुआ मजाक

इसमें देखेंगे कि लड़की को आराम फरमाता हुआ देखकर प्रेमी के दिमाग में एक आइडिया आया। उसने तभी ऐसा कुछ किया कि खुद लड़की ने भी इसके बारे में नहीं सोचा होगा। इसमें देखेंगे कि लड़की आराम से लेटी थी तभी प्रेमी ने गाड़ी के ब्रेक मार दिए। अब बिना सीट बेल्ट लगाए आराम फरमा रही लड़की का तभी नियंत्रण बिगड़ा और बेचारी धड़ाम से सीट के आगे जाकर फंस गई। इसमें देखेंगे कि लड़की के पैर ऊपर है और सिर नीचे की तरफ है। इधर प्रेमी उसकी ऐसी हालत देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की प्रेमी से मदद का इशारा करती है और मगर वो खूब हंसता है और ड्राइव करना जारी रखता है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो बहुत हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article