वायरल न्यूज़

Brain Test: हल्के दिमाग वालों के बस की बात नहीं, कोई जीनियस ही 81 देख पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 19, 2024, 08:56 AM IST

Optical Illusion Puzzle: अगर आप खुद को नजरों का धुरंधर समझते हैं तो आपके लिए एक चैलेंज है। तस्वीर में हर तरफ 31 नंबर है मगर इसमें एक जगह 81 नंबर भी है जिसे आपको खोजकर दिखाना है।

Image

इस पजल को हल करना आसान नहीं होगा। (Photo/Twitter)

Optical Illusion Puzzle: अरबों लोगों की आबादी में कुछ ही लोग हैं जिनकी नजर बाज से भी तेज है। ऐसे लोग बारीक से बारीक चीजों को आसानी से खोज लेते हैं। रहस्यों को सुलझाना हो तब भी इनका दिमाग गोली की रफ्तार से काम करता है। नजर इतनी तेज होती है कि तस्वीरों में छिपे अंतर को भी तुरंत भांप लेते हैं। लेकिन क्या आपमें ये काबिलयत है? आप जानते हैं कि आपकी नजर और दिमाग आखिर कितने तेज हैं। आज आपके दिमाग के साथ नजरों का टेस्ट लेने वाली एक बेहद ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ये तस्वीर इतनी जबरदस्त है कि इसे हल करने में आनंद भी खूब आने वाला है। मगर मुश्किल भी इतनी है कि दिमाग खुजाने पर मजबूर हो जाएंगे।

दिमाग का चैलेंज

सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर गणित के 31 नंबर से जुड़ी हुई है। इसमें ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ यहीं नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब आपको बताया जाए कि इसी 31 नंबर की भीड़ में कहीं पर 81 नंबर भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई हल्के दिमाग वाला छिपे हुए 81 नंबर को आसान खोजकर दिखा दे। ऐसे में क्या आपमें दम है तो जो इस चैलेंज को पूरा कर दिखा दें। अगर है हिम्मत तो कोशिश शुरू कर दीजिए। हालांकि चैलेंज पूरा करें इससे पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर को हल करने के लिए सिर्फ 9 सेकंड का समय मिलेगा।

क्या आपने इस चैलेंज को पूरा कर लिया है या फिर अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं। अगर छिपा हुआ 81 नंबर नहीं ढूंढ पाए हैं तो जवाब आपको यहां मिलेगा। पता चलेगा कि आखिर 31 की भीड़ में 81 नंबर कहां छिपा हुआ है।

देखिए जवाब

Viral Puzzle

यहां देखिए जवाब

दरअसल 31 की भीड़ में 81 नंबर ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत तो जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article