OMG: पटरी पर लेटा युवक और ऊपर से सरसराते हुए गुजर गई ट्रेन, Video देखकर कांप उठेगी आत्मा

Shocking Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ट्रेन के आने से पहले रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है। आपको लगेगा कि ट्रेन के आने से पहले वह ट्रैक से हट जाएगा, लेकिन वह लेटा रहता है। सबसे पहले वह घुटनों के बल रेलवे ट्रैक पर बैठता है। इसके बाद ट्रेन के आने का इंतजार करता है।

Shocking Video: सोशल मीडिया वायरल होने के चक्कर में आजकल के युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। उन्हें चंद लाइक्स और व्यूज़ मिल जाए, इसके लालच में वह अपनी जिंदगी से भी खिलवाड़ करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि चंद लाइक्स और व्यूज के चक्कर में एक युवक अपनी जान से खिलवाड़ करते नजर आ रहा है।

Train Video

युवक ने बनाई जानलेवा रील्स (फोटो साभार- एक्स)

वीडियो देखकर कांप उठेगी आत्मा

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ट्रेन के आने से पहले रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है। आपको लगेगा कि ट्रेन के आने से पहले वह ट्रैक से हट जाएगा, लेकिन वह लेटा रहता है। सबसे पहले वह घुटनों के बल रेलवे ट्रैक पर बैठता है। इसके बाद ट्रेन के आने का इंतजार करता है। इसके बाद उसे जैसे ही ट्रेन आती दिखती है। इससे कुछ पल पहले वो ट्रैक पर पेट के बल लेट जाता है। आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि इसके बाद ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed